सरायकेला-खरसावां जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के हटाए जाने की चर्चा है, सूत्र बताते हैं कि एक थानेदार को मनचाहा पोस्टिंग ना देने पर चंचल गोस्वामी ने अपनी पकड़ का एहसास करायाl


ज्ञात हो कि मनीष टोप्पो के पदस्थापन के बाद जिले में लॉ ऑर्डर की स्थिति में काफी सुधार हुआ था ,अपराधी की लगातार घर-पकड़ से जिले में सुशासन कायम हो चुका थाl
अवैध बालू, स्क्रैप का कारोबार भी लगभग समाप्त हो चुका थाl फिर किस कारण पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर अचानक हुआ यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है? सूत्र बताते हैं कि जिले के पुलिस अधीक्षक किसी भी दबाव में काम करने को तैयार नहीं थेl
झारखंड के पुलिस अफसर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण के पूर्व अचानक चंपई सोरेन के प्रेस कलाकार चंचल गोस्वामी का किस मुद्दे पर ऐसे दबाव रहा कि सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित कर दिया गया l

पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो के स्थानांतरित होने की चर्चा से अवैध बालू, स्क्रैप कारोबारी की चांदी होने की चर्चा हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *