
गढ़वा
भारी बारिश के बीच दर्जनों छात्राएं दो घंटा तक सड़क एनएच 75 को जाम रखा। इस दौरान छात्राएं हाथ में प्रकाश सोनी के समर्थन में लिखा हुआ तख्ती ली थी। एनएच 75 को छात्राओं ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जाम किया। सूचना के बाद जाम स्थल पर पहुंचे बीडीओ और सीओ द्वारा विद्यालय के अंदर वार्तालाप कर जाम समाप्त कराया । जाम कर रही छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक प्रकाश चंद सोनी पर जिस आरोप लगाकर विद्यालय से हटाया गया है वह पूरी तरह गलत है। छात्राओं ने बताया की शिक्षक प्रकाश चंद सोनी विद्यालय में अच्छी शिक्षा देते थे साथ ही उनका व्यवहार भी अच्छा था लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापिका द्वारा उन पर गलत आरोप लगाया गया है।बीडीओ और सीओ ने छात्राओं से बातचीत के दौरान जानकारी देते हुए बताया की सभी मामलों का जांच किया जाएगा। जांच के बाद जो दोषी होंगे उनपर कारवाई किया जाएगा।
वहीं इस संबंध में प्रिंसिपल सविता गुप्ता ने कहा की प्रकाश चंद्र सोनी के इशारे पर कुछ छात्राएं ऐसा कर रही हैं। प्रकाश चंद सोनी जब स्कूल में थे तो वह लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करते थे। छात्राओं से अश्लील बातें करते थे। वीडियो फोटो बनाते थे। स्कूल में मनमानी करते थे। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी से की गई थी। इसके बाद उनकी
प्रतिनियुक्ति 3 महीने के लिए रमकंडा हाई स्कूल में कर दी गई है।