
जमशेदपुर
अमूमन ,किन्नर को देखा जाता है सड़कों पर या ट्रेनों में पैसा मांगते लेकिन आज इन लोगों के द्वारा पर्यावरण संरक्षित करने को लेकर एक अच्छी पल की शुरुआत की गई है। किन्नर समुदाय के द्वारा आज बिष्टुपुर ट्रैफिक सिग्नल के पास बिगड़ी पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए। आज इन लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर फलदार पौधे आम लोगों के बीच बांटा गया। अमरजीत किन्नर का कहना है कि जिस तरीके से पर्यावरण में बदलाव आ रहा है और इस बार हम लोगों ने देखा किस तरीके से गर्मी से हर कोई बेहाल थे। ऐसे में हर किसी को चाहिए कि कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाया। ताकि पर्यावरण में सुधार आए। पहले जिस तरीके से बारिश होती थी उसे तरीके से अब बारिश नहीं हो रही है। आज जिस तरीके से विकास के नाम पर पेड़ को काटा जा रहा है। और हम विनाश की ओर जा रहे हैं ऐसे में उत्थान संस्था की ओर से आज हम लोगों ने फालदर पेड़ बाटे हैं और इस तरीके का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा
वही पौधा प्रकार रजनी सिंह का कहना है कि हमें बहुत खुशी है कि आज हमें एक आम का पौधा मिला है और इसे हम अपने घर में ले जाकर लगाएंगे और उम्मीद है कि हम इसका फल भी खाएंगे ऐसे में हर लोगों को चाहिए कि अपने आसपास एक पेड़ जरूर लगाए।