जमशेदपुर के बाहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह विगत लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती इन दिनों एक पत्र कों लेकर काफ़ी चर्चे में है,

और शनिवार कों उन्होंने मीडिया के समक्ष सिरे से उस पत्र कों फर्जी बताते हुए इसके विरुद्ध एक्शन लेने की बातें कही. बता दें विगत शुक्रवार से एक पत्र सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे विधायक समीर मोहंती का लेटर हेड इस्तेमाल किया गया है और उसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कों पत्र प्रेषित करते हुए कहा गया है की कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष ने उनसे चुनाव के दौरान मोटी रकम ली है और उनके पक्ष में कार्य नहीं किया है, इस पत्र में विधायक समीर मोहंती का बाकायदा सिग्नेचर और स्टाम्प भी है, और इसी कारण ये वायरल हुआ है. इस पत्र कों उन्होंने सिरे से नकारते हुए फर्जी करार दिया है साथ ही इसके पीछे के व्यक्ति पर करवाई की बातें भी कही, उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव के नामांकन के दिन ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें तमाम दायित्व और दायरा बता दिया था और उसी के आधार पर उन्होने कार्य किया था, उन्होने कहा की उनके घटक दल कांग्रेस पार्टी और उनके बिच जानबुझ कर कोई विवाद उत्पन्न करवाना चाहता है, उन्होंने ये भी कहा की ऐसा भी हो सकता है की कांग्रेस पार्टी के ही अंदर का कोई व्यक्ति है जो ऐसा करवा रहे हैं और इस कारण वें खुद इसकी जाँच करवा रहें हैं, जिसके बाद वें इसपर कानूनी करवाई के लिए भी आगे बढ़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *