रांची के राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमी ग़ाव में आयोजित पार्टी के दौरान अर्जुन महतो नामक व्यक्ति को गोली मारकर की गई

हत्या मामले का राँची पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है, राँची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची के ग्रामीण एसपी द्वारा गठित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने करवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत झालदा थाना क्षेत्र के रहने वाले समीर कोइरी ,पिता भोलानाथ कोइरी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया , इसके साथ ही आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक खोखा , एक चाकू और मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपी समीर कोइरी से पूछताछ के दौरान पुलिस को बतलाया की मृतक अर्जुन महतो जो उसकी पत्नी का रिश्ते में जीजा था ,वह उसकी पत्नी के साथ विगत कई वर्ष से जबरन डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाता था, मना करने के बाद भी मृतक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था जिस कारण उसने बदला लेने के लिए अर्जुन महतो की 10 जून की रात उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी,जब वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत होने के लिए पहुंचा था राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमी गांव पहुँचा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *