सरायकेला ज़िला के उदय पुर गाँव में गाँजिया बैराज के समीप एक टाटा सूमो(JH05E 1386) को आग के हवाले कर दिया गया है।

मामला गौ तस्करी से जुड़ा हुआ है। बताया गया कि रात क़रीब 12 बजे टाटा सूमो खड़ी कर चालक व उसका साथी टायर बदल रहे थे तभी किसी ग्रामीण कि नज़र सूमो पर पड़ी जिसमे बैल लोड थे, उस ग्रामीण ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी और सभी वहाँ आ धमके। ग्रामीणों को आते देख मौक़े से चालक और उसका साथी फ़रार हो गए। सूमो की शीशा तोड़कर ग्रामीणों ने गाड़ी खोला और बैलों को मुक्त कर दिया। मामले की पूरी जानकारी गम्हारिया थाना को दी गई लेकिन, प्रसाशन की उदासीनता देखिए सुबह 9 बजे तक पुलिस मौक़े पर नहीं पहुँची। इस बीच सुबह 4 बजे क़रीब गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि आस पास के गाँव से बैलों की चोरी होती रहती है। ये घटना पहला नहीं है 2 वर्ष पूर्व भी एसे ही गाड़ी में बैल लोड थी जो गाँजिया बैराज के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। रात में बैल-गौ की चोरी की जाती है और इस तरह के पैसेंजर गाड़ियों में लोड कर जमशेदपुर भेजा जाता है। इस पशु तस्करी में एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है जिसकी पहुँच ऊपर से लेकर नीचे तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *