भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, धरती आबा के बताए मार्ग पर चलने का ले संकल्प – सुखराम हेंम्ब्रम

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) नीमडीह प्रखंड टेंगाडीह पंचायत के मातकमडीह मोड़ में बिरसा उलगुलान समिति चांडिल अनुमंडल के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस को बलिदान दिवस के तौर पर मनाया गया। मातकमडीह मोड़ पर स्थित बिरसा मुंडा के मूर्ति पर झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी सुखराम हेंम्ब्रम ने माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा भारत के आजादी में आदिवासी समाज के लोग अहम भूमिका निभाई है। हम आजादी के लड़ाईं में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अहम योगदान को कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा जल जंगल जमीन की रक्षा करने के लड़ाईं में हमारे कई आदीवासियों ने बलिदान दिया है। अभी भी हमारे जल जंगल और जमीन को लुटा जा रहा है। हमें एक बार फिर जल जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर उलगुलान करना होगा। इस मौके पर श्यामल मार्डी, विश्वनाथ मंडल, फनी भुषण सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, बुद्धेश्वर गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *