जिला पुलिस बल के जवान अनंत सिंह मुंडा द्वारा सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना को लेकर लोहरदगा में डीआईजी अनूप बिरथरे ने जांच की है।

इस दौरान डीआईजी घटनास्थल पर भी पहुंचे थे। उनके साथ लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां और पुलिस के अन्य पदाधिकारी भी थे। डीआईजी ने घटनास्थल की जांच करते हुए घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। इसके अलावा इस घटना के पीछे के कारणों और परिस्थिति की पड़ताल भी की है। डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारी और जांच टीम में शामिल अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए हैं। डीआईजी लोहरदगा एसपी कार्यालय भी पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने कई लोगों से बात कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीं एसपी हारिस बिन जमां ने डीआईजी को बुके दे कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *