जमशेदपुर शहर के सोनारी मुख्य सड़क स्थित एम. बी. ज्वेलर्स में बीते 24 मई कों हुए लूटकांड का खुलासा जमशेदपुर पुलिस ने कर दिया है,

इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तओं कों गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से लुटा हुआ सोना, हथियार एवं कारतूस बरामद किया है, मामले में दो अपराधी अभी फरार है जिनके गिरफ़्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है, इसकी जानकारी देते हुए जमशेदपुर एसएसपी कौशल किशोर ने बताया की इस घटना कों अंजाम पलामू के एक गैंग ने दिया है जो महीनों से इसके लिए रेकी कर जानकारी इक्कठा कर रही थी, जिसके बाद 24 मई कों घटना कों अंजाम दिया गया था, गिरफ्त में आये अभियुक्तओं में गोविंदा पासवान, राहुल शर्मा, अभिषेक गुप्ता एवं ऋषि राज शामिल है, वहीँ घटना में प्रत्यक्त तीन पिस्टल, एक देशी करबाइन और कई कारतूस बरामद किया गया है, साथ ही सोने कों गलाने की मशीन भी बरामद की गई है, साथ ही लुटे गए 431.73 ग्राम सोना एवं 50 हजार रूपए नगद बरामद किया गया है, फिलहाल पुलिस ने चारों अभियुक्तओं कों न्यायिक हिरासत में भेज दिया है साथ ही बाकि दोनों अभियुक्तओं की गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी कर रही है. गौरतलब हो की ये गिरोह पलामू क्षेत्र का है और इससे पूर्व भी इनका आपराधिक इतिहास रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *