आजाद नगर में महिलाओं के बीच गैर सरकारी संगठन के सहयोग से नीरज सिंह ने बांटे सैनिटरी पैड

Spread the love

जमशेदपुर, 29 मई 2024: आजाद नगर, मानगों के रोड नंबर 13 में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित गैर सरकारी संगठन (NGO) सारथी और प्रयास एक कदम के सहयोग से महिलाओं के बीच भाजपा नेता ने सैनिटरी पैड का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता श्री नीरज सिंह ने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत योजना, और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पर चर्चा की गई। समाजसेवी और भाजपा नेता श्री नीरज सिंह ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सरकारी सहायता कैसे मिले, इस पर भी योजना बनाई जाना चाहीए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *