जमशेदपुर लोकसभा सीट पर छठे चरण के तहत मतदान की प्रक्रिया जारी है. लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

आम से लेकर खास लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी कड़ी में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के बूथ संख्या 161 पर जिले के एसएसपी और सिटी एसपी सपरिवार मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. एसएसपी और सिटी एसपी ने शहर वासियों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. एसएसपी ने बताया कि मतदान के दिन को छुट्टी के रूप में ना लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि सुदृढ़ लोकतंत्र का निर्माण हो सके.बाईट- किशोर कौशल (एसएसपी- जमशेदपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *