ईंचागढ विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने निकाली बाईक रैली।

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) रांची लोकसभा के एनडीए गठबंधन प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बुधवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग दल बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकालकर लोगों से वोट देने की अपिल किया। कुकड़ू प्रखंड में ओड़िया गांव से निकाली गई रैली तिरूलडीह में समाप्त हुआ। नीमडीह पश्चिमी मंडल की बाईक रैली झिमड़ी से शुरू होकर नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। नीमडीह पूर्वी मंडल की बाईक रैली चालियामा से शुरू कर रघुनाथपुर में समाप्त हुआ। चांडिल मध्य मंडल की बाईक रैली चांडिल पीएचडी मोड़ से शुरू होकर चिलगु में समाप्त हुआ। चौका मंडल की बाईक रैली उरमाल से शुरू होकर चिरुगोड़ा में समाप्त हुआ। ईचागढ़ की बाईक रैली पुरानडीह, बांदू एवं मिलन चौक से शुरू होकर रुगड़ी बाजार में समाप्त हुआ। इस मौके पर महेश कुंडू , खोगेन महतो, मनोज महतो, बलराम महतो, सच्चिदानंद महतो, मकर महतो, रामकृष्ण महतो, दिवाकर सिंह, सुमन मुखर्जी, आकाश महतो, सरदीप लायक, भीम सिंह मुंडा, प्रभात पोद्दार, मधुसूदन बनर्जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *