जमशेदपुर: बुधवार की सुबह मानगो मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विनोद राय जी के नेतृत्व में मानगो संकोसाई में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया।

Spread the love

इस अभियान का उद्देश्य मानगो के स्थानीय लोगों से सीधे जुड़ना और उन्हें पर्चे देकर भाजपा के लिए वोट मांगना था। यह अभियान प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक संकोसाई रोड नंबर 4 एवं 5, जय गुरुनगर, खड़िया बस्ती में मुख्य रूप से चलाया गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से भाजपा झारखण्ड प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक और भाजपा नेता श्री नीरज सिंह भी जुड़े थे| भाजपा नेता श्री नीरज सिंह जी ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य स्थानीय लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करना और भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ाना है।
इस अभियान में मानगो मंडल अध्यक्ष श्री विनोद सिंह जी के साथ साथ जिला मंत्री श्री विजय तिवारी जी और मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्त्तागण व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर जनता से रूबरू हुए और भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *