छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष मेंचुनावी सभा को किया संबोधित। झारखण्ड सरकार पर साधा निशाना।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा को वोट देकर केंद्र में फिर से मोदीजी के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील किया। विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए झारखण्ड सरकार के मंत्री के पीएस के नौकर के घर पर मिले करोड़ों रुपये मिलने के मामले में सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भी सभा को संबोधित करते हुए वोट माँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *