जमशेदपुर मे प्रचंड गर्मी के बिच शहर के चौक चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु ड्यूटी देने वाले जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच छतरी, घड़ा ,तोलिया का वितरण किया गया.

जमशेदपुर

जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी के द्वारा रविवार को सीसीआर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित एसएसपी किशोर कौशल ने सभी ट्रैफिक थाना से आये जवानों के बीच धूप से बचने हेतु सामग्री का वितरण किया. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा की इस प्रचंड गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के जवान लगातार धूप में खड़े होकर ड्यूटी करते हैं. ऐसे में उनकी तबीयत का ख्याल रखते हुए जमशेदपुर पुलिस और सामाजिक संस्था मित्र हेल्दी ह्यूमैनिटी के द्वारा यह पहल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *