जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएमअस्पताल में ऑल इंडिया पयाम ए इंसानित फोरम (एआईपीआईएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने मरीजों के बीच फल और बिस्किट का वितरण किया.

फल और बिस्किट पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे लोग लगातार जरूरतमंदों और अस्पताल में मरीजों के बीच फल और अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है. वहीं शुक्रवार की सुबह भी मरीजों के बीच फल और बिस्किट का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि खुशियां बांटने से ही खुशियां बढ़ती है, इसलिए वे सभी अपनी खुशी से संस्था की ओर फल और बिस्किट का वितरण कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *