जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर देश एवं राज्य में फैल रही नफरत की राजनीति को खत्म करने की मांग की गई है।

भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी लोग जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और देश में नफरत की राजनीति करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जहा संस्था द्वारा उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंप कर विशेष समुदाय के खिलाफ बयान बाजी करने वाले नेताओं को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *