जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में नक्शा विचलन कर बने अवैध निर्माण और अनीयताओं की जांच के लिए हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन अधिवक्ताओं की टीम जमशेदपुर पहुंची इनके द्वारा लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नक्शा विचलन कर बने भवनों और अनियमितताओं की जांच की जा रही है


19 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट में राजेश झा ने एक याचिका दायर की थी, जिसमें उनके द्वारा अधिसूचित क्षेत्र समिति में नक्शा विचलन कर भावनाओं का निर्माण और अनियमितता को बताया गया था इस पर मुख्य न्यायाधीश संजय मिश्रा और न्यायाधीश आनंद सेन ने जमीनी स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक टीम का गठन किया इस टीम में अधिवक्ता राजनंदन सहाय, अधिवक्ता सुदर्शन श्रीवास्तव और अधिवक्ता पांडे नीरज राय शामिल है जिनके द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में बने भावनाओं की जांच की जा रही है कि कहां नक्शा वितरण किया गया है और कहां अनियमितताएं बरती गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *