जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास स्थित सरकारी शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोला और दुकान का वेंटीलेटर काटकर उसमें से तीन पेटी शराब ले उड़े शराब की कीमत लगभग 24000 हजार आंकी जा रही है.

जमशेदपुर

साथ ही काउंटर से 25000 रुपए चोरी होने की बात बताई जा रही है. इधर सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है. बता दे कि मंगलवार को विजयादशमी होने के कारण ड्राई डे घोषित था. इस वजह से शराब की दुकान बंद थी. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *