पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थानाक्षेत्र में बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या।

पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा थानाक्षेत्र में बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। गोईलकेरा थानाक्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित काशीजोड़ा गाँव में बीती रात को नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान सुखलाल पुर्ती को उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया। नक्सलियों ने मौके पर भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का पर्चा छोड़कर रिटायर्ड जवान पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। इधर घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *