झारखंड क्रांति सेवा के आह्वान पर जमशेदपुर के साकची आम बागान नेताजी मैदान परिसर से साकची शहीद चौक गोल चक्कर तक पदयात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपना योगदान दिया

वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं जमशेदपुर में नशा का कारोबार फल फूल रहा है लगातार जिला पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा इस पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है पर कहीं ना कहीं सफलता हाथ नहीं लगने की वजह से आज स्थिति भयावाह होती जा रही है ऐसे में शहर वासियों को नशे के विरोध में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान करते हुए जिला पुलिस और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर झारखंड क्रांति सेना ने पदयात्रा ,तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जहां इस यात्रा में कई सामाजिक संगठनों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की आम लोग इस यात्रा से जुड़कर एक स्वर में नशे के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते नज़र आये, पद यात्रा तिरंगा यात्रा साकची आम बागान मैदान नेताजी परिसर से प्रारंभ होकर साकची शहीद चौक गोल चक्कर में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *