जमशेदपुर में सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के द्वारा स्पेशल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया जहां राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर बच्चों के साथ अपना समय बिताया

कदमा के गोपेश्वर मेमोरियल स्पेशल स्कूल ऑफ़ जॉय मैं सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और स्पेशल बच्चों को कुछ पल की खुशियां प्रदान की वही मीडिया से बात करते हुए सुधा गुप्ता ने कहा कि यह पल मुझको काफी भावुक कर रहा है जहां मैं अब हर महीने आकर इन बच्चों के साथ अपना कुछ समय बताऊंगी और ऐसे बच्चों को सरकारी मदद दिलाने का प्रयास करूंगी

वही कार्यक्रम में मौजूद सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन के अध्यक्ष विजय खान ने कहा के ऐसे बच्चों के लिए हमारी संस्था हर पल मदद के लिए तैयार है और हम लोगों से ऐसे बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *