जमशेदपुर के जुगसलाई व बागबेड़ा के लोगों ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कार्यालय पहुंच उपायुक्त से जुगसलाई यातायात की शिकायत की साथ ही आम लोगों को हो रही परेशानी से उपायुक्त को अवगत कराया

जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि नया ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है आम लोगों की सहूलियत को लेकर और नया ब्रिज बन जाने के बाद जुगसलाई यातायात थाना द्वारा वहां चेकिंग लगाकर बेवजह राहगीरों को परेशान करने का काम किया जा रहा है चेकिंग के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि जुगसलाई थाना के यातायात पुलिस द्वारा बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है जिससे आम लोग त्रस्त हो गए हैं उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जुगसलाई यातायात पुलिस के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत है अन्यथा लोग सड़क पर उतर कर इसका विरोध दर्ज करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *