बुंडू प्रखंड के दशम फॉल थाना क्षेत्र के हांजेद गांव में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रुप से झुलस गई। साथ खड़े एक बच्चे का बाल भी बांका नहीं हुआ।


घटना सोमवार दिन लगभग दो बजे की है। मृतक युवक सहदेव अहीर( 22 वर्ष) दशम फॉल थाना क्षेत्र के ही पनसाकम गांव का निवासी था। पिछले दिनों सहदेव अहीर के बड़े भाई की सास मंजू देवी जो जामडीह, तमाड़ की निवासी है, अपने दामाद के घर पनसाकम आई हुई थी। घटना के समय सहदेव अहीर बाइक पर मंजू देवी एवं परिवार के ही एक बच्चे को लेकर मंजू देवी को बस में बैठाने के लिए तैमारा जा रहा था। रास्ते में हांजेद गांव के पास वर्षा शुरु हो जाने के कारण तीनों बाइक खड़ी कर एक आम पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी ठनका गिरने से सहदेव अहीर एवं मंजू देवी गंभीर रुप से झूलस गए जबकि साथ खड़े बच्चे को खरोंच भी नहीं आई। दोनों घायलों को बुंडू अनुमंडल अस्पताल ले जाने के क्रम में सहदेव की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल मंजू देवी को रिम्स, रांची रेफर किया गया है। दशम फॉल पुलिस ने सहदेव अहीर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है। ईधर तमाड़ प्रखंड के तमाड़ थाना क्षेत्र में भी बज्रपात से एक और व्यक्ति की मौत हो गया है और एक घायल हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *