
रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू
रांची-टाटा रोड पर गोसांईडीह मोड़ के पास तमाड़ की ओर जा रहे एक बाइक को पीछे से एक अन्य बाइक द्वारा टक्कर मारे जाने से कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रुप से घायल युवक को रिम्स, रांची में भर्ती किया गया है। घटना शाम लगभग छः बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे चल रहे बाइक में एक व पीछे चल रहे बाइक में तीन लोग सवार थे मोके पर बुंडू पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बुंडू अस्पताल लेजाया गया