
रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
झारखंड के संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया कि बुंडू नगर समिति के अध्यक्ष अरविंद जी, मंत्री जॉय चेल के अतिऱिक्त आठ कार्यकर्ताओं का भी चयन किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अगस्त को अंखंड भारत संकल्प दिवस के रुप में मनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त सात सितम्बर को विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस मनाया जायेगा तथा 29 सितम्बर से 8 अक्तूबर तक पुरे झारखंड में शौर्य यात्रा निकाली जायेगी। इस सभी विषयों पर भी मंथन किया गया।