बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरमनाला के पास शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रिकत कार स्कूटी को धक्का मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई.

इस घटना में स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और घायल छात्राओं को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा. इस घटना में एक छात्रा के पैर में गंभीर चोट आई है. सूचना पाते ही बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार घटनास्थल पहुंचे और कार चालक को थाने ले गए. पुलिस ने कार और स्कूटी को भी जब्त कर लिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि कार मानगो से बिष्टुपुर की ओर आ रही थी वहीं छात्राएं साकची की ओर जा रही थी. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर स्कूटी को धक्का मारते हुए पोल से जा टकराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *