भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर पूर्व विधायक अरविंद सिंह की तैयारियां पूरी, चांडिल में बैठक कर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह।

Spread the love

ईंचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। फिलहाल मलमास चल रहा है। उसके बाद तय तिथि पर पूरे जोशो-खरोश के साथ वे एकबार फिर भाजपा में शामिल होंगे। इस बीच पूर्व विधायक पूरे विधान सभा क्षेत्र में संगठन को नई धार देने को लेकर सघन अभियान चला रहे हैं। इसमें उनके भतीजे अंकुर सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने चांडिल डैम रिसोर्ट में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस बैठक में आगामी कई कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गई। इस बैठक के दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के समर्थकों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपने नेता अरविंद सिंह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

इस बैठक के दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र का राजनीतिक स्तर बेहद गिर चुका है, जबकि विकास कार्य नहीं के बराबर हुआ है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधा से लेकर अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का जो अभियान तेज गति पकड़ा था, उस तरह का प्रयास आज नहीं देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा क्षेत्र की सड़कें जर्जर है, वहीं अधिकांश पुल-पुलिस ध्वस्त हो चुके हैं। आज जरूरत है ईचागढ़ को फिर से संवारने की।

भतीजे अंकुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह मौजूद रहे. उन्होंने भी इस बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश और उत्साह का संचार किया. साथ ही, आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर उसे सफल बनाने को लेकर अपने पिता स्वर्गीय प्रवीण सिंह की तरह भूमिका निभाने की बात कही।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित।

इस मौके पर अंकुर सिंह, नवीन पसारी, मधु बनर्जी, सपन गुप्ता, झुनीबाला महतो, राजेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *