मणिपुर राज्य मे हिंसा कों रोकने तथा महिलाओं के साथ हुए बलात्कार के घटना के दोषियों कों अविलम्ब फांसी दिये जाने की मांग कों लेकर जमशेदपुर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने देश के राष्ट्रपति के नाम जिले के उपायुक्त कों एक मांग पत्र सौंपा.

इन्होने कहा की देश के मणिपुर राज्य मे महिलाओं के साथ हुए बलात्कार की घटना मानवता कों शर्मशार करती है, इसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है, इतना ही नहीं जब एक युवती के पिता व भाई ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया, इस घटना के तमाम आरोपियों कों फांसी की सजा दिये जाने की मांग इन्होने की है साथ ही मणिपुर राज्य के निवासियों से धर्म के नाम पर लड़ाई कों बंद करने की अपील भी इन्होने की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *