जमशेदपुर शहर के साकची इलाके मे एक बार फिर जमशेदपुर अक्षेस ने दबिश दी, जहाँ बड़े बड़े व्यवसायिक बिल्डिंग के पार्किंग स्थलों का व्यवसायिक इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया गया और कई स्थानों पर बुलडोजर लगाकर निर्माण को तोड़ दिया गया.

गौरतलब हो की विगत दिनों जमशेदपुर के साकची इलाके मे 45 बिल्डिंग मालिकों को पार्किंग स्थल का इस्तेमाल पार्किंग के लिए करवाये जाने से सम्बंधित नोटिस जारी किया गया था, जिसमे अब तक केवल 15 ही ऐसे लोग है जिन्होने इस निर्देश को मानते हुए वहां संचालित हो रहे व्यवसायिक गतिविधि को बंद कर पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है और बाकि लोगों के कान मे अब तक जूँ नहीं रेंग रही है, इसके खिलाफ अक्षेस विभाग ने शनिवार को फिर से अभियान चलाया, इस दौरान कई बिल्डिंग पर बने पार्किंग स्थल के अवैध व्यवसायिक निर्माण पर बुलडोजर भी चला, अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने कहा की अभियान लगातार चलेगा, जिन बिल्डिंग के निर्माण के मैप मे पार्किंग स्थल का जिक्र है उन्हें किसी भी सूरत मे बेसमेंट मे पार्किंग स्थल बनाना होगा, जो खुद से इसका निर्माण करेंगे उनपर करवाई नहीं होगी, और जो इसका अनुपालन नहीं करेंगे उन्हें विभागीय करवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *