जमशेदपुर में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय कि 4 सदस्य कमेटी के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन देने वाले लोगों की जांच की गई जहां कमेटी के सदस्य शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मुख्य मार्ग का जायजा कर शहर में सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे

साकची के आम बागान मैदान में डीटीओ दिनेश रंजन के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन देने वालों लोगों का टेस्ट ड्राइव कैंप लगाया गया था इस कैंप में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित 4 सदस्य कमेटी के सदस्य एवं ट्रैफिक डीएसपी मौजूद थे जहां कमेटी के सदस्य ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वाले लोगों की जांच कर आए थे वही इस संदर्भ में मीडिया को जानकारी देते हुए डीटीओ दिनेश रंजन ने कहा कि पूरे राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कमेटी का गठन किया गया है इसी के तहत 4 सदस्य कमेटी शहर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जहां कमेटी के सदस्य शहर के मुख्य मार्ग एवं चौक चौराहों पर जाकर वहां की जमीनी हकीकत से अवगत होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *