सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाया सातवां स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, जुटे विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग

Spread the love

सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाया सातवां स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, जुटे विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग।

जमशेदपुर। शहर की समाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ ने शुक्रवार को अपना सातवां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य गणमान्यजनों ने शिरकत की। गोलमुरी के केबुल टाउन में आयोजित होली मिलन समारोह में शहर के गणमान्यजनों ने संस्था के सदस्यों के संग फगुवा गीतों पर जमकर नृत्य किया और उनका उत्साह बढ़ाया। पूरे समारोह के दौरान लोग होली के रंगों में सराबोर दिखे और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मिलन-समारोह में सभी ने स्वादिष्ट लजीज व्यंजन का भरपूर लुत्फ उठाया।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संस्था को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि युवा समूहों के द्वारा जमशेदपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सेवा कार्य के जरिये उत्कृष्ट कार्य किया गया है। जो अन्य संस्थाओं एवं आमजनों के लिए अनुकरणीय है।

संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि सात वर्ष प्रारंभ की गई संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के द्वारा निरंतर सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करने का ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। विगत सात वर्षों में विभिन्न सेवा कार्यों के जरिये जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था यूं ही निरन्तर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो के जरिये सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *