जमशेदपुर
जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह को पुलिस ने सरेआम शहर की सड़कों पर कमर में रस्सी बांधकर घूमती नजर आई.

जमशेदपुर

जमशेदपुर में अब कानून का राज चलेगा. ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को शहर में देखा गया. जहां जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में आए गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह को पुलिस ने सरेआम शहर की सड़कों पर कमर में रस्सी बांधकर घूमती नजर आई. इस संबंध में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि अब शहर में अपराधियों की नहीं बल्कि कानून का राज चलेगा. जिस वक्त पुलिस कन्हैया सिंह के कमर में रस्सा डालकर शहर की सड़कों पर घुमा रही थी, उस वक्त राहगीर टकटकी लगाए अपराधकर्मी कन्हैया सिंह को देख रहे थे, और मन ही मन पुलिस की कार्यशैली को सलाम भी कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *