युवाओं में बढ़ते नशे की लत को दूर करने के उद्देश्य से दीनदयाल सेवा संघ और कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संयुक्त प्रयास से बारीडी दुर्गा पूजा मैदान में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

युवाओं में बढ़ते नशे की लत को दूर करने के उद्देश्य से दीनदयाल सेवा संघ और कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संयुक्त प्रयास से बारीडी दुर्गा पूजा मैदान में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाते नजर आए

पूरी युवा पीढ़ी लगातार नशे के आगोश में आते जा रही है, जो कि समाज को खोखला करता जा रहा है, इस नशे से युवा पीढ़ी अपराध की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं आत्महत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, समाज को जागरूक करते हुए युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के प्रण के साथ दीनदयाल सेवा संघ और कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था द्वारा बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा वर्ग शामिल हुए जहां कार्यक्रम के माध्यम से किस तरह से नशे के चलते हमारा समाज खोखला हो रहा है इस संबंध में जागरूक करने का प्रयास किया गया, साथ ही किस तरह से युवा वर्ग को इस नशे के चंगुल से बाहर निकालना है इस पर जोर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *