चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)चांडिल डैम स्थल गांगूडीह मे टुसू मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्वर्गीय प्रवीण सिंह के सुपुत्र अंकुर सिंह उपस्थित थे। अंकुर सिंह ने पुरस्कार जीतने वाले टुसू एवं चौडल को पुरस्कृत किया। मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। वहां उपस्थित लोग झुमुर एवं टुसू गीत में मांदर की थाप पर खुब थिरके। इस मौके पर अंकुर सिंह, बोनु सिंह सरदार, सरदीप लायक, बंशीधर सिंह सरदार, देवेंद्र सिंह सरदार, फूलचंद सिंह सरदार सहित कई लोग उपस्थित थे।
