एनएच 33 जाम करने वाले 22 नामजद के ऊपर मामला दर्ज



चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)आजसू नेता दिलीप महतो अपहरण मामले में एनएच 33 जाम करने वाले 22 नामजद लोगों के ऊपर चांडिल थाना में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने वाले में खगेन महतो, हिकिम चंद्र महतो, विष्णु कुमार, दिलीप महतो के भाई प्रदीप महतो, संटू महतो, मनोज महतो, प्रहलाद महतो, मधुसूदन महतो, चुका महतो, चंदन राय, विश्वजीत महतो, शंकर गोराई सहित कई लोगो के उपर मामला दर्ज किया गया है। चांडिल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा 22 नामजद लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है एवं करीब डेढ़ सौ से दो सौ अज्ञात लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा वीडियो कलिप्स के आधार पर चिन्हित कर कई और लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा सभी आरोपियों के ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *