चांडिल। एनएच 33 में हो रहे सड़क दुर्घटना को देखते हुए शुक्रवार को ईंचागढ के विधायक सविता महतो ने चौका थाना में एक एम्बुलेंस दिया। एंबुलेंस की चाबी विधायक सविता महतो ने चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार को सौपी। इस दौरान विधायक सविता सविता महतो ने कहा बढ़ते सड़क दुर्घटना में लोगो का जान बच सके इसलिए चौका थाना में एक एंबुलेंस दिया गया। उन्होंने कहा सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस तुरंत दुर्घटना स्थल पहुंचती है और उनके पास एंबुलेंस रहने से वे तत्काल घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जा सकेंगे। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, कृष्णा किशोर महतो, समर भुईयां सहित कई लोग उपस्थित थे।