जमशेदपुर के साकची स्थित शहीद चौक के समीप निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का काम जिला प्रशासन ने रुकवा दिया है. इसको लेकर शनिवार को मंदिर कमेटी के लोगों के साथ शहर के हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने धालभूम एसडीओ से मुलाकात कर यह जानना चाहा कि आखिर किसके इशारे पर मंदिर निर्माण कार्य रुकवाया गया

जमशेदपुर के साकची स्थित शहीद चौक के समीप निर्माणाधीन हनुमान मंदिर का काम जिला प्रशासन ने रुकवा दिया है. इसको लेकर शनिवार को मंदिर कमेटी के लोगों के साथ शहर के हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने धालभूम एसडीओ से मुलाकात कर यह जानना चाहा कि आखिर किसके इशारे पर मंदिर निर्माण कार्य रुकवाया गया है. इस दौरान हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने स्थानीय विधायक सरयू राय के विरोध में जमकर नारेबाजी की. शहर के हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने जिला प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए साफ कर दिया है कि मंदिर निर्माण कार्य पर रोक लगाने वाले का नाम सार्वजनिक किया जाए या जिला प्रशासन का जोरदार विरोध किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *