अधिवक्ता दिवस सह देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के मौके पर एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

आज अधिवक्ता दिवस सह देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के मौके पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की ओर से पुराना कोर्ट परिसर के बार भवन में एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसके तहत नेत्र, दंत, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य तरह के रोगों का निःशुल्क जांच किया गया. इससे पूर्व एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता श्री राम दुबे ने बताया कि अधिवक्ता दिवस और डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का उद्देश्य एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं को किसी प्रकार का कोई चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाता है, जिससे वे अपना नियमित जांच नहीं करा पाते हैं. उन्होंने सरकार से अधिवक्ताओं के लिए ईएसआईसी की सुविधा बहाल किए जाने की मांग उठाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *