जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की ओर से इस बार 30 दिसंबर से चार जनवरी के बीच फ्लावर शो होगा

गोपाल मैदान में होने वाले इस चार दिवसीय कार्यक्रम में जमशेदपुर सहित कलिंगनगर और खड़कपुर सहित विभिन्न स्थानों से प्रतिभागी शामिल होंगे।

हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की चेयर पर्सन रुचि नरेंद्रन और अध्यक्ष सुमित नूपुर ने रविवार शाम बेल्डीह क्लब सभागार में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का थीम है हरियाली से खुशहाली, हमारी जिम्मेदारी। रुचि नरेंद्रन ने बताया कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह के प्लास्टिक बैग या गमलों का इस्तेमाल नहीं होगा। सात दिवसीय इस आयोजन में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे। उसके अलावा सीट एंड ड्रा सहित कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इन्होंने बताया कि गोपाल मैदान में आयोजन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक होगा और 10 वर्ष से अधिक उम्र वाले वयस्क के लिए 10 रुपये की एंट्री टिकट लगेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *