जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नेहरू मैदान कॉलोनी में गुरुवार की सुबह उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक मकान में चोरी करने घुसे चोर ने खुद को घिरता देख लोगों पर पत्थर फेंकना शुरू कर खुद को दिया.

इस पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी और थाना प्रभारी चोर को नियंत्रित करने में जुट गए, हालांकि चोर पुलिस पर भी पत्थर फेंकने लगा. किसी तरह उसे किया गया और थाने ले जाया गया. फिलहाल काबू में पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बागबेड़ा क्षेत्र में चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार की अहले सुबह एक चोर को लोगों ने नेहरू कॉलोनी में चोरी करते हुए देखा. इसके बाद लोगों ने उसको पकड़ने की कोशिश की. वह डर से छत पर चढ़ गया और ऊपर से पत्थर फेंकने लगा छत पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण वहां पत्थर रखा हुआ था, उसका लाभ उठाते हुए चोर ने वहां पथराव कर दिया. बताया जाता है कि चोर अपने साथ पत्थर लेते हुए भी आया था. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस दलबल के साथ पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह चोर को पकड़ा जा सका. पुलिस उसको अब जेल भेजने की तैयारी कर रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *