सरैयाहाट/दुमका : डायन प्रताड़ना के मामले में 6 आरोपियों को भेजा गया जेल, असवारी गांव की घटना





सरैयाहाट थाना क्षेत्र की असवारी गांव से डायन प्रताड़ना को लेकर मारपीट कर पीड़ित को मल मूत्र पिलाने का घटना प्रकाश में आया है।

घटना को लेकर पुलिस निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना रविवार की है ।

घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ असवारी गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद घटना में पीड़ित तीन महिला और एक पुरूष को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजा, जहां से बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।

जिसमें पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर सरैयाहाट थाना कांड संख्या 71/ 22 दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई कर असवारी गांव से सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *