डोबो में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास सांसद संजय सेठ एवं विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से किया,

चांडिल प्रखंड के डोबो में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत पथ का शिलान्यास रविवार को सांसद संजय सेठ एवं विधायक सविता महतो ने शिलापट अनावरण व नारियल फोड़कर किया।यह सड़क डोबो से शिव मंदिर होते हुए रुगड़ी तक लगभग 2 किलोमीटर तक 1 करोड़,63 लाख की लागत से पथ कि निर्माण होगी।इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण सड़क की बदहाल को देखते हुए सड़क की निर्माण कराया जा रहा है।सड़क की निर्माण होने से ग्रामीणों की सहूलियत होगी।इस मौके पर जिप सदस्य पिंकी लायेक,भाजपा नेत्री सारथी महतो,पप्पु वर्मा,ओमप्रकाश लायेक, भाजपा नेता महेश कर्मकार,मनोज साव,संजय महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मोहम्मद अरशद, मोहम्मद नौशाद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *