ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों प्रोग्राम करने के बाद आज मेराकी ट्रस्ट के सहयोग से पाठशाला दर्शन यात्रा कार्यक्रम जमशेदपुर के कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में आयोजित किया गया,

इस अवसर पर कोल्हान पूर्व डी आई जी राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर समाजसेवक अरुण सिंह,प्रधानाध्यापिका सेरेंग केरकेट्टा, मेराकी ट्रस्ट की सचिव रीता पात्रों,जमशेदपुर से उभरकर भूगी भूगि डांस शो जैसे बड़े मंच तक के सफर करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे कोरियोग्राफर चित्रजीत हल्दर जो अभी बड़े अभिनेता सलमान खान ,अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे है।

पूर्व कोल्हान डी आई जी श्री राजीव रंजन सिंह बच्चो को संबोधित करते हुए कहा की जब शहर में कार्यरत थे,तब उन्हे टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल के एक कार्यक्रम में आने का मौका मिला था।जो की इस स्कूल के बच्चे काफी होनहार थे।इसलिए पाठशाला दर्शन यात्रा कार्यक्रम इस स्कूल में आयोजित करने की इच्छा प्रकट की।
साथ ही इस वर्ष टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल की शिक्षिका शिप्रा मैडम को राष्ट्रपति द्वारा पुरुस्कृत किए जाने पर बधाई दिया।
बच्चो के मध्य पाठशाला दर्शन का उद्देश्य बताते हुए मनोबल बढ़ाया। करियर काउंसिलिंग करते हुए स्किल्स पर फोकस करने की बात बताई।
पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की एक पंक्ति के माध्यम से बच्चो को संदेश दिया “सपने वो नही है जो नींद में आए” “सपने वो है जो नींद उड़ा दे”।
समाजसेवक अरुण सिंह ने भी जीवन में खूब मेहनत करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *