सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ स्थित शुभेक्षा लॉज के कमरा नंबर 101 से एक 24 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है.

मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. मृत महिला जमशेदपुर के गालूडीह की रहनेवाली बतायी जा रही है. महिला का नाम कांति देवी बताया जा रहा है. बता दें कि उक्त लॉज ओयो द्वारा संचालित होता है. जिसमें बाहर से प्रेमी युगल को आने- जाने की छूट होती है. महिला के संबंध में बताया जा रहा है कि वह कोलकाता के किसी युवक के साथ यहां आई थी. घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं. वही इस संबंध में होटल के मैनेजर दिलीप घोष कैमरा देखते ही भाग निकला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *