देशभर में आयोजित होने वाले डॉग शो में टाटा स्टील के श्वानों ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है. यह खिताब 2020 में आयोजित प्रतियोगिताओं के तक आज्ञाकारी श्वानों की श्रेणी में मिला है. इसकी जानकारी जमशेदपुर कैनल क्लब के अधिकारीयों ने दी.

उन्होंने बताया कि यह खिताब हासिल करना आसान नहीं होता है. उन्होंने बताया कि देश भर मैं आयोजित करीब 20 डॉग शॉप में 200 से अधिक श्वानों ने हिस्सा लिया. कुछ श्वान ही इसमें टॉप टेन में पहुंचे. उनमें से पहले और दूसरे स्थान पर टाटा स्टील के श्वान रहे. उन्होंने इसे टाटा समूह के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने बताया, कि प्रतियोगिता के लिए श्वानों को तैयार करना आसान नहीं होता है. इसके लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण और देखभाल की जरूरत होती है. हालांकि हर दिन 10 मिनट का नियमित देखभाल भी इनके लिए पर्याप्त होता है. उन्होंने बताया कि आगामी 6, 7 और 8 जनवरी को जमशेदपुर में स्पेशल लैबराडोर डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है. जमशेदपुर के इतिहास में यह पहला डॉग शो होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *