जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल 20 मोबाइल सहित कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार…

जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 मोटरसाइकिल 20 मोबाइल सहित कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का नाम संजय पटनायक, विजय थापा, मोहम्मद तबरेज उर्फ हाडी बच्चा, रघुनाथ मुरमू उर्फ प्रकाश मुंडा उर्फ विजय मुंडा, विजय मछुआ उर्फ बेड़ा मछुआ, सूरज कुमार और ईशान कुमार मिश्रा बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बुधवार को साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों को रोका गया. उनसे वाहन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग की गई, जिस पर दोनों मोटरसाइकिल सवार वहां से भागने की कोशिश करने लगा. जिन्हें सशस्त्र बल की तत्परता से खदेड़ कर पकड़ा गया. दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार थे उसे उन्होंने बीते 1 सितंबर को साकची सिटी स्टाइल के पास से चोरी की थी. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर शहर के कई स्थानों से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की. जिसके बाद एक टीम का गठन कर शहर के साकची, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, मानगो एवं उलीडीह थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. छापेमारी क्रम में कुल 4 बाइक एवं 20 मोबाइल फोन बरामद करते हुए कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा साकची रामलीला मैदान निवासी अब्दुल रहमान से लूटी गई हीरो होंडा मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 DE- 8964 को घटना के आठ घंटे के भीतर धनबाद से बरामद किया गया है. लूट कांड में शामिल अपराधी ईशान कुमार मिश्रा को भी गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *