गाँधी मैदान सब्जी विक्रेता संघ के बैनर तले तमाम सब्जी विक्रेताओं ने अपने लिए वैकल्पिक वयवस्था किये जाने की को लेकर एक प्रदर्शन रैली निकाली

गाँधी मैदान सब्जी विक्रेता संघ के बैनर तले तमाम सब्जी विक्रेताओं ने अपने लिए वैकल्पिक वयवस्था किये जाने की को लेकर एक प्रदर्शन रैली निकाली जो जिला मुख्यालय मे पहूंचकर प्रदर्शन मे तब्दील हो गई.

बता दें की इन सब्जी विक्रेताओं मे पचास प्रतिशत लोग मानगो डिमना रोड मे सड़क किनारे सब्जी बेचते थे और आधे ऐसे लोग है जिनका रोजगार कोरोना काल मे छीन गया, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन हेतु इन्हे मानगो गाँधी मैदान मे जिला प्रसाशन ने बेचने की अनुमति दी थी, लेकिन अब मैदान के सौन्दर्यकरण के कारण इन्हे यहाँ से हटने का फरमान जिला प्रसाशन ने जारी कर दिया है, इनके अनुसार ये विकास के बाधक नहीं है, लेकिन इन्हे एक माह का समय और वैकल्पिक वयवस्था के तहत दूसरा स्थान दिया जाना चाहिए. इससे सम्बंधित एक मांग पत्र इन्होने जिले के उपायुक्त को सौंपा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *