जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के द्वारा पूर्व से लंबित मांगो को लेकर बर्मामाइंस टाटा कंपनी पार्किंग गेट के समक्ष शनिवार से अनशन सह धरना शुरू किया गया,

कंपनी और वेंडरों के मनमानी के खिलाफ इनके द्वारा अनशन किया जा रहा है.
वैसे समय समय पर कंपनी द्वारा नये नये नियमो को लोकल ट्रेलर मालिकों पर थोपे जाने का विरोध यूनियन पूर्व से करते आ रही है, कंपनी के द्वारा पिछले दिनों यह नियम लगाया गया है की तमाम ट्रेलरों का सर्विसींग कंपनी के चयनित वेंडर के पास होगी, यूनियन के अनुसार कंपनी के चुनिंदा पदाधिकारी एवं वेंडरों की मिली भगत से इसमें भ्रस्टाचारी की जा रही है, जिसका विरोध यूनियन कर रही है, यूनियन के अध्यक्ष ने कहा की जब तक जब तक कंपनी प्रबंधन इनकी मांगों पर गौर नहीं करती है तब तक इनका आमरण अनशन जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *