जमशेदपुर के साकची बाजार रिटेल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव संदीप बर्मन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के विरोध मे दुकानदारों ने एक दिवसीय हड़ताल का आवाहन किया था, जिसका मिला जुला असर बाजार मे देखने को मिला.

बता दें की एसोसिएशन के सचिव जिनका बाजार मे सोने का आभूषण की दुकान भी है उनकी बहस बाजार के एंट्री गेट पर तैनात पुलिस कर्मी से गाड़ी बाजार मे घुसाने को लेकर हुई थी, जिसमे हाथपाई भी हुई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत मे ले लिया था, इसी के विरोध मे बंद का आवाहन किया गया था, जहाँ कुछ दुकाने तो बंद नजर आई लेकिन अधिकतर दुकाने खुली थी, यहाँ तक की मीडिया के समक्ष न ही एसोसिएशन के किसी सदस्य ने या फिर किसी दुकानदार ने कोई बयान दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *